फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जर्जर हुए शहर के सड़क मार्ग

विज्ञापन
हीरो होंडा चौक पर जर्जर हुआ नेशनल हाइवे। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। बारिश के बाद शहर के आंतरिक व मुख्य सड़क मार्गों की हालत जर्जर हो गई है। सड़क मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए है। इससे वाहन चालकों के वाहन गड्ढे में जाकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तो सड़क के दोनों तरफ के दुकानदार जर्जर मार्ग से वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल से परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क की सबसे अधिक जर्जर स्थिति हीरो चौक व महेंद्रगढ़ रोड की बनी हुई है। इसके अलावा रेवाड़ी रोड भी कई जगह सड़क के बीचों-बीच गड्ढे बने हुए हैं जबकि कुछ दिन पूर्व आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभाग को टूटी सड़क व गड्ढों को भरने के निर्देश दिए थे। यहीं नहीं 25 सितंबर को नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित जनपरिवेदना की बैठक में भी कृषि मंत्री जेपी दलाल के समक्ष भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा इस संबंध में शिकायत रखी गई है। इस पर मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेने के आदेश दिए थे। मगर अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है और न ही होने का अंदेशा है, क्योंकि उक्त मार्ग नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के तहत आते है।
बता दें कि शहर से गुजर रहे रेवाड़ी रोड, हीरो होंडा, महेंद्रगढ़ रोड, महिला थाना से बहरोड रोड तक के मुख्य सड़क मार्गों की हालत बारिश के बाद जर्जर हो गई है। इनमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए है। वहीं कई सड़क से रोड़ियां निकल रही हैं जोकि वाहनों के आवागमन से छिटक रही है। रोड़ी छिटकने से हीरो होंडा चौक पर एक दुकान का शीशा भी टूट चुका है। इससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। वहीं आमजन के चोटिल होने का भय बना हुआ है। जबकि बारिश के दौरान गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से इनका अनुमान नहीं लग पाता है। जिससे भारी वाहन कई बार फंस जाते है तो उनके पट्टे कमानी भी टूट जाते है। इसके अलावा छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते है।
विज्ञापन

- सिंघाना रोड बाइपास की बनने के बाद नहीं हुई मरम्मत
नांग तिहाड़ी से नांगल चौधरी-निजामपुर रोड तक बनाए गए बाइपास की हालत काफी दयनीय हो गई है। उक्त बाईपास की बनने के बाद एक बार भी विभाग ने मरम्मत नहीं करवाई है। इससे कारण बाईपास हालत अतिदयनीय हो गई है। इस मार्ग पर ओवरलोड डंपर अधिक आवागमन रहता है। इस कारण मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए तो कही-कही से मार्ग भी ऊंचा-नीचा हो गया है। जबकि महेंद्रगढ़ से निजामपुर, नांगल चौधरी व सिंघाना की तरफ जाने व आने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहन इसी बाईपास का उपयोग करते है। मगर जर्जर हालत होने से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। वहीं हादसा होने का भी बना रहता है।
- टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश
उपायुक्त अजय कुमार ने बारिश के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारनौल-महेंद्रगढ़ -चरखी दादरी सड़क मार्ग जिला का महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। बारिश के कारण यह सड़क दोबारा से क्षतिग्रस्त हुई है। इसे तुरंत ठीक किया जाए। विभाग के एक्सईएन ने बताया कि इस स्टेट हाईवे की मरम्मत के लिए बजट बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। आगामी 20 दिन के अंदर-अंदर इस मार्ग को दोबारा से ठीक कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने हीरो होंडा चौक पर भी सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं बाईपास पर नांगतिहाड़ी ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगाने के निर्देश भी दिए।
- वर्जन
शहर के रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड तक जहां भी सड़क में गड्ढे व टूटी पड़ी है, उसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। जल्द ही सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।---पीके कौशिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाइवे।
- वर्जन
रेवाड़ी-नारनौल से सिंघाना तक का सड़क मार्ग नेशनल हाइवे नंबर-11 के अधीन आता है। इसकी देखरेख, रखरखाव एनएचएआई द्वारा ही किया जाता है। नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्टेट हाइवे है जोकि उनके अधीन आता है। उक्त सड़क मार्ग पर आगामी 10 से 15 दिनों में पैचवर्क करवाकर वाहन चलने योग्य बनाया जाएगा। -अश्वनी कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें