मंडी अटेली। बिजली पावर हाउस के पास स्थित कॉलोनी के लोगों ने पावर हाउस परिसर से रास्ते की मांग करते हुए निगम के उच्च अधिकारियों के नाम मंगलवार को एसडीओ महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व कॉलोनी के लोगों ने पावर हाउस के मुख्य द्वार पर धरना दिया। निगम के एसडीओ ने ज्ञापन लेकर उच्च अधिकारियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने धरना समाप्त किया गया।
कॉलोनी के लोगों ने दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली निगम ने जिस जमीन को एक्वायर की हुई है, इस पर लगभग 5 दर्जन से अधिक लोग स्थायी रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं। रास्ते के अभाव में उन्हें भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस अवसर पर हरिश कुमार, प्रमोद कुमार, मंजीत सिंह, विनोद कुमार, संदीप कुमार, रामदेव, बाबूलाल, मुकेश कुमार, मंदीप सिंह, मुकुल कुमार, ताराचंद यादव, मुन्नी देवी, सुरेश देवी, मंजू देवी, कलावती देवी, संतरा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, कविता देवी, मनोज कुमार, बलवान सिंह, कर्ण सिंह, दिनेश, सत्यपाल सिंह, महासिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, रामचंद्र यादव व वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि जिस भूमि पर पावर हाउस बना हुआ है उसमें से कोई रास्ता बाहर नहीं जाता है। जहां तक रास्ता है, उस भूमि को पावर हाउस ने खरीदा हुआ है। कॉलोनी काटने वाले लोगों ने यहां के रास्ता बता कर प्लाट काट दिए। जिस रास्ते से कालोनी के लोग गुजर रहे हैं फिलहाल उस रास्ते को बंद भी नहीं किया जा रहा है। कॉलोनी के लोग एकाएक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। यह भूमि पावर हाउस के पास 1961 से है। वैसे भी रास्ते का विवाद कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही मामला सुलझ पाएगा।