बिजली बोर्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। सरकारी कार्यालयों के औचक निरीक्षण के अभियान के तहत मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार ने नारनौल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम सुबह लगभग 9 बजे अपने निवास स्थान से निकलकर सबसे पहले दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्हें एक्सईएन 9 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एसडीओ कार्यालय के 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
एसडीएम ने इन दोनों जगह पर गैरहाजिर होने के कारण की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके बाद वे निजामपुर रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को चेक किया जिसमें तीनों डिवीजन के तीन-तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। यहां पर कुल 9 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने हैफेड का कार्यालय भी चेक किया। यहां पर 3 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा यहां का स्टॉक रजिस्टर को भी उन्होंने अप टू डेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन किया जाना चाहिए। इसके बाद एसडीएम खनन विभाग तथा इंडस्ट्री विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों केेे दिए।