अहीर रेजिमेंट के लिए हुड्डा पार्क में बैठक करते अहीरवाल खाप पंचायत के सदस्य। संवाद
- फोटो : Narnol
अहीरवाल खाप पंचायत से जुड़े युवाओं ने शहर के हुड्डा पार्क में रवि यादव दौंगडा अहीर की अध्यक्षता में बैठक कर संघर्ष की रूपरेखा बनाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के आह्वान पर महेंद्रगढ़ यादव धर्मशाला में 27 फरवरी को होने वाली बैठक व 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में खेड़की दौला धरनास्थल पर होने वाले प्रदर्शन के बारे रणनीति बनाना था। बैठक के दौरान अहीर रेजिमेंट आंदोलन में अहीरवाल खाप पंचायत की भागीदारी और महेंद्रगढ़ जिले के गांवों में जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
नीरज मेघनवास ने बताया कि अहिरवाल खाप पंचायत छोटी-छोटी टीमें बनाकर गांव में जाएगी और संपर्क अभियान चलाएंगे। 27 तारीख की तैयारी और अहीर रेजिमेंट के निर्माण में अपने सहयोग पर चर्चा करेंगे। यहां पर आंदोलन के बारे में ही नहीं बल्कि उस पर विमर्श हुआ। पीयूष अहीर ने बताया कि कैसे इससे पहले भी जाति आधारित रेजिमेंट बनी हैं और अब भी अहीर रेजिमेंट का निर्माण किया जा सकता है। इस आंदोलन में प्रत्यक्ष रुप से जो साथी शामिल हैं वह तो है ही और बहुत से साथी अप्रत्यक्ष रूप से भी इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बारे में 27 तारीख को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में महा बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी।
पारुल यशवंत राव ने पूर्ण सहयोग का वायदा किया साथ में हमारे वीर शहीदों के बलिदान को भी उन्होंने याद किया और आगे भी किसी भी तरह की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने का आश्वासन दिया। बैठक में महेश यादव रामपुरा, अनिल मेगनवास, नीरज, सुनील अहीरवाल, तेजपाल छाजियावास, गुड्डू माजरा, भगवान सिंह झूंक, धीरज माजरा, मोन्नी यादव, कुमार जॉनी, नवीन राव, रमेश कोबरा, रविंद्र खैराणा आदि उपस्थित रहे।