फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक ने शगुन में एक रुपये लेकर की बेटों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कमानिया निवासी सैनिक होशियार सिंह अपने दो बेटों की शादी बिना दहेज के कर समाज को दहेज नहीं लेने का संदेश दिया है। होशियार सिंह ने अपने परिवार की प्रेरणा से बेटों की शादी में शगुन के रूप में मात्र एक रुपया लेकर शादी की।
विज्ञापन

कमानिया निवासी होशियार सिंह ने अपने बेटे हनुमान व मुलायम की शादी नावदी निवासी हितेंद्र यादव की बेटियों अंजीता और अंकिता के साथ की है। इस शादी में वर पक्ष ने एक रुपया शगुन के तौर पर लिया। दहेज मुक्त इस शादी में वर-वधू दोनों पक्षों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। शादी में शामिल हुए स्थानीय विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, कांग्रेसी नेता राजाराम गोलवा सहित समाज के जागरूक लोगों ने दहेज मुक्त शादी को समाज में दहेज प्रथा की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार बताया। होशियार सिंह ने कहा कि प्रत्येक योग्य वर को दहेज मुक्त शादी करनी चाहिए। तभी समाज व देश के विकास में बाधक बनी कुरीतियों को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें