अटेली विधानसभा क्षेत्र में विधायक सीताराम यादव के प्रयास से 15.45 करोड़ रुपये की लागत से छह सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। सरकार की अप्रूवल के बाद इस पर आगे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगर उक्त सड़कें बन जाएंगी तो क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
बता दें कि अटेली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वालों को गांवों को गांवों से जोड़ने के लिए छह नई सड़कें बनाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने भीलवाड़ा से कायसा, राता कलां से बेवल, माता का मंदिर से कनीना, बिहाली से गोशाला (बिहाली) तथा बचीनी से ईसराना रोडों का 15.45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। इन सभी रोडों की चौड़ाई लगभग 18 फुट होगी। विभाग की ओर से लगभग 20 दिन पहले यह इस्टमेट भेजा गया, जिसकी अभी तक सरकार की ओर से अप्रवूल नहीं आई है। ये रोड एक-दूसरे गांवों को कनेक्ट करने वाले होंगे। अभी इन गांवों में कच्चा रास्ता जाता है। बारिश के समय वहां पर भारी कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। वहीं बिहाली से गोशाला तक रोड पहाड़ी तलहटी के पास से बनाया जाएगा।
इन सड़कों की भेजा एस्टीमेट
भीलवाड़ा से कायसा -286 लाख रुपये
राता कलां से बेवल-173 लाख रुपये
चेलावास से रसूलपुर-320 लाख रुपये
माता का मंदिर से कनीना-176 लाख रुपये
बिहाली से गोशाला-57 लाख रुपये
बचीनी से ईसराना रामबास रोड-531 लाख रुपये
अटेली विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। सरकार की ओर से अप्रूवल मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। अश्वनी गहलावत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।