फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार पिंक मतदान केंद्रों के लिए अलग से लगाई ड्यूटी

Sat, 11 May 2024 11:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सामान्य पर्यवेक्षक आर गजलक्ष्मी व उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदान कर्मियों की ड्यूटी तय करने के लिए दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी की गई। इससे ईडीएमएस एप्लिकेशन के माध्यम से मतदान कर्मियों की ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि ड्यूटी का निर्धारण ईएमएस एप्लिकेशन के जरिए किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय दखल नहीं होता। दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से मतदान कर्मियों को विधानसभा क्षेत्र का पता चलता है। इसी हिसाब से अब ड्यूटी आर्डर जारी किए जाएंगे। अब मतदान के लिए रवानगी से पहले उन्हें उनके बूथ की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कुल 768 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 764 पोलिंग पार्टियों के लिए रेंडमाइजेशन के जरिए ड्यूटी तय की गई है। चारों विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले एक-एक पिंक मतदान केंद्रों के लिए महिलाओं कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 152, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 219, अटेली विधानसभा क्षेत्र में 214 व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 179 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। इसके अलावा इन सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 15 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एक सहायक पीठासीन अधिकारी व दो पोलिंग आफिसर को लगाया गया है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार, डीआईओ हरीश शर्मा तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें