फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Sat, 11 May 2024 11:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव कलवाड़ी में ग्रामीणों को साइबर के प्रति जागरूक करते कनीना सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव कलवाडी में थाना सदर कनीना प्रबंधक निरीक्षक रामनाथ ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के बारे में अवगत करवाया और उनसे बचने के उपाय बताए। इसके साथ ही लोगों को हेल्प लाइन नंबर 1930 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें। उस लिंक पर क्लिक करने आपके फोन का डाटा हैक हो सकता है या उस लिंक पर क्लिक करने पर ऐप डाउनलोड होने पर फर्जी ब्राउजर आपके मोबाइल, कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है। इससे साइबर अपराधी आपकी निजी डिटेल्स को हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि इस बात का ध्यान रखें कि अपना कार्ड नंबर, सीवीसी, पिन, ओटीपी, इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, डेबिट कार्ड ग्रिड वैल्यू या यूआरएन यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर को कभी किसी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें। इन डिटेल्स को शेयर करने पर अपराधी को आपके अकाउंट का अनाधिकृत एक्सेस मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें