कॉलेज के पास बस क्यू शैल्टर बनवाने की मांग को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपती छात्राएं।
- फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। चौधरी बैजनाथ राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में दूर-दराज गांवों से आने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को बसों के सही जगह न रुकने से परेशान छात्राओं ने कॉलेज के सामने बस क्यू शेल्टर बनवाने की मांग को लेकर प्राचार्या डॉ. अनिता तंवर को एक मांग पत्र सौंपा।
इसमें छात्राओं ने बताया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर के गांवों से नांगल चौधरी महिला महाविद्यालय में आते हैं लेकिन बस संचालक अपनी बसों को नांगल चौधरी के अस्थायी बस स्टैंड पर रोकते हैं। इससे करीब 2 किलोमीटर का पैदल चलकर महाविद्यालय पहुंचना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि कई बार बस स्टैंड से महाविद्यालय तक पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले भी सड़क पर बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए विभाग को अवगत करवाया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता तंवर ने कहा कि छात्राओं की समस्या जायज हैं। ज्ञापन को नगरपालिका के सचिव के पास भेज कर जल्दी से जल्दी समाधान का आग्रह किया गया हैं।