फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। मंडी स्थित एक दुकानदार से दो लोगों ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए नहीं देने पर धंधा बंद कराने व गोलियां चलाने की धमकी दी। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर दो नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में स्थित दुकानदार आलोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका बेटा हर्षवर्धन दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान चेलावास के दो लड़के सुमित व पंकज आए और उन्होंने मेरे बेटे को कहा कि हम चेलावास के हैं और हमें 50 लाख रुपये चाहिए। अगर पैसे नहीं मिले तो तेरा धंधा बंद करा देंगे और गोलियां चलाएंगे।
शिकायतकर्ता आलोक ने बताया कि धमकी देने वाले आरोपियों ने कहा कि अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए तो फिर हम गोली चलाएंगे और एक्स का निशान बनाते हुए कहा कि तुम्हें बताएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए परिवार व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित व पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
दो नामजदों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद दो नामजदों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

- संतोष कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें