फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस की लड़कियों की टीम सीबीएसई इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीबीएसई इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में आरपीएस महेंद्रगढ़ की लड़कियों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ मनीष राव व प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बधाई दी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि यह स्कूल की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज यहां के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में सीबीएसई क्लस्टर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में भी आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम ने विजेता का खिताब जीत कर प्रदेश में महेंद्रगढ़ का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के बॉस्केटबॉल कोच धर्मवीर सोनी ने बताया कि बीते दिवस सीबीएसई इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन टैगोर स्कूल में हुआ था। इस टूर्नामेंट में आरपीएस महेंद्रगढ़ की लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की लड़कियों की टीम ने प्रतियोगिता में बाहर से आई हुई सभी टीमों से कड़ा मुकाबला करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के डीन एलएन गौड़, उपप्राचार्य दिनेश कुमार, विंग हेड देवेंद्र पुनिया, जिले सिंह, ममता यादव, अनीता अहलावत, खेल एचओडी राजकुमार यादव, डीन पवन तिवारी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें