फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी वैशाली सिंह ने हैफेड गोदाम में खाद्य सामग्री के भरवाए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने मंगलवार को निजामपुर रोड स्थित हैफेड के गोदाम में पहुंचकर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों को भिजवाई जाने वाली खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री के सैंपल भी भरवाए।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री की समय-समय पर जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी सेंटर पर एक्सपायरी डेट का सामान वितरित न हो। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों के सामने नियम अनुसार खाद्य सामग्री के सैंपल भरवाए। कमेटी सदस्यों के सामने ही खाद्य सामग्री के सैंपल सील बंद करके लैब टेस्ट के लिए पंचकूला भिजवाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने खाद्य सामग्री के विभिन्न बैग का वजन भी चेक किया। इस दौरान सभी बैग में उपयुक्त वजन पाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री भिजवाई जाती है। यह सामग्री हैफेड के गोदाम से भिजवाई जाती है। आज उसी सामग्री की जांच के लिए कमेटी के सदस्यों के सामने सैंपल लिए गए हैं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, सीडीपीओ कृष्णा यादव तथा डीएफएससी कार्यालय से इंस्पेक्टर प्रीति के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें