फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में छतों से टपक रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहरवासियों के घर आदि रोशन करने वाला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग आज खुद अनदेखी का शिकार बन रहा है। शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित पावर हाउस में शहरी उपभोक्ताओं के लिए बने निगम कार्यालय की हालत जर्जर हो चुकी है। वर्तमान में तो कार्यालय की ऐसी हालत हो रही है कि यहां उपभोक्ता तो क्या कर्मचारियों के लिए ही बैठने की जगह नहीं है क्योंकि बारिश के कारण पूरा कार्यालय पानी से भरा हुआ है। कर्मचारियों की टेबल पर छतों से पानी टपक रहा है जिससे न केवल कार्यालय में रखा रिकॉर्ड भीगकर खराब हो रहा है। वहीं उपभोक्ताओं के कार्य भी नहीं हो पा रहे। हालांकि अधिकारी आगामी कुछ माह में नए कार्यालय के निर्माण कार्य शुरू होने की बात कह रहे है लेकिन जब तक बारिश के मौसम खत्म न होने तक कर्मचारियों इसी हाल में कार्य करना पड़ेेगा।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल का मुख्य कार्यालय शहर के सिंघाणा रोड पर स्थित है। यहां निगम के अधीक्षक अभियंता व एक्सईएन का कार्यालय स्थित है जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित पावर हाउस में कार्यालय बना हुआ है। जोकि काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। छतों का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर रहा है तो बारिश के दौरान छतों से पानी टपकने लगता है। वहीं शहरी उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए यह कार्यालय काफी छोटा है जिस कारण कार्यालय में उपभोक्ताओं के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। इस समय मानसून सक्रिय होने के कारण हर दिन बारिश हो रही है जिसके चलते निगम कार्यालय की छतों से पानी टपक रहा है। कार्यालय के अंदर सभी ओर पानी ही पानी भरा हुआ है। कर्मचारी भी इधर-उधर बैठकर अपना समय व्यतीत कर रहै है क्योंकि पानी से कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के डर से हटा दिए हैं जिससे कार्यालय में उपभोक्ताओं के कार्य भी नहीं हो पा रहे है।
नारनौल शहर में बिजली वितरण निगम के हजारों घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं से निगम प्रति माह बिल के रूप में लाखों रुपये का राजस्व वसूल करता हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को जर्जर भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कार्यालय में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अधिकारी स्थिति का जानते हुए अनजान बने हुए है।
विज्ञापन

कार्यालय काफी पुराना व जर्जर हो गया है इसलिए बारिश के दौरान परेशानी आ रही है। नए भवन के निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। संभावना है कि आगामी एक-दो माह में शहरी निगम के नए कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -विशाल राजपूत, एसडीओ, शहरी बिजली वितरण निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें