एटीएम में रुपये निकालने आए ग्राहकों को झांसा देकर कार्ड बदलने के मामले में पकड़े गए शमशाद के पास से पुलिस ने चार एटीएम कार्ड बरामद किए है। रिमांड के दौरान आरोपी के पास से ये कार्ड मिले है। उसके पास दो कार्ड पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
मालूम हो कि मेवात के थाना तावडू के गांव सबरस निवासी शमशाद को स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले दबोचकर शहर थाना पुलिस के हवाले किया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि शमशाद एक ग्राहक का कार्ड बदलकर भाग रहा था, इस दौरान उसे दबोचा गया। जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस पूछताछ में उसने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के आरोप कुबूले थे। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से चार अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।