फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में आग लगने से को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक मैनेजर जिंदा जल जला, मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गाड़ी में आग लगने से को ऑपरेटिव सोसायटी बैंक का मैनेजर जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। मैनेजर अपने खेतों में पानी देने के लिए रात को ट्यूबवेल चलाने गया था। उस समय गाड़ी अंसतुलित होकर खंभे से जा टकराई और उसमें आग लग गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दूलोठ अहीर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रीतम सिंह (45) को ऑपरेटिव बैंक बलाह कला में ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर था। उसने बताया कि गांव के साथ लगते राजस्थान एरिया में खेत लिए हुए हैं और गांव में ही ट्यूबवेल बनाया हुआ है। खेत में फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल से खेतों तक डेढ़ किलोमीटर तक अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई हुई है। मंगलवार रात्रि को को लाइट आने के बाद उसका भाई गाड़ी लेकर ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गया था।
रास्ते में गाड़ी के आगे पशु आने से संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी ट्रांसफॉर्मर के खंभे से जा टकराई। इससे गाड़ी के इंजन में आग लग गई। गाड़ी का खिड़की न खुलने से वह अंदर ही जिंदा जल गया। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड बुलाया। इसके बाद आग को बुझाया गया। पुलिस ने प्रीतम के शव को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया। मृतक प्रीतम शादीशुदा था और उसके एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें