महेंद्रगढ़। मंगलवार रात से व्हाट्सएप ग्रुपों में गुप्तचर विभाग के डीआई की ऑडियो वायरल हो रही है। डीआई ने अपने ही सब इंसपेक्टर पर उसके नाम पर (डीआई) के नाम से लाखों रुपये की अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। यह लगभग तीन वर्ष पुराना मामला बताया जा रहा है। लगभग 3 मिनट 49 सेकंड की आडियो में डीआई अन्य मुलाजिम से बातचीत कर रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण में अवैध वसूली के 5 पैसे न मिलने पर डीआई अपने कर्मचारी एसआई पर ऑडियो क्लिप के माध्यम से भड़ास निकाल रहे हैं। ऑडियो में डीआई अपनी बातों में कहता सुनाई दे रहा है कि उनके नाम से निचले कर्मचारी वसूली कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें लगी ओर तह तक गया तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके हिस्से के रुपये दे दिए गए हैं लेकिन उन्हें 5 पैसे तक का शेयर नहीं मिला। लाखों रुपये की मंथली लेने पर वे अपने कर्मचारियों को कोस रहे थे।
डीआईजी का कहना
ये आडियो 2018 की है। इसमें किसी कर्मचारी की कोई बात थी। उसकी जांच हो चुकी है जिसमें कोई सच्चाई नहीं निकली। उस समय मैं मेवात डीआई के पद पर तैनात था। अब इसको किसने और क्यों वायरल किया है, यह समझ से परे है। -विश्वजीत, डीआई, महेंद्रगढ़।