फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी कट्टे व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस नारनौल ने सूचना के आधार पर गांव रामबास से एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति देसी कट्टे व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गांव रामबास के पास खड़ा है। जोकि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अगर रेड की जाए तो उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ मिला। जोकि पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। काबू करके उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बनेश निवासी कालोटा थाना खेतड़ी राजस्थान बताया।
इसकी तलाशी ली गई तो उसकी पेंट से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसे चेक किया तो कट्टे का बैरल खाली मिला। पुलिस ने उससे बरामद देसी कट्टे का लाइसेंस पेश करने को कहा मगर वह लाइसेंस पेश नहीं कर सका। वहीं मोटरसाइकिल भी दिल्ली से चोरी होना व जाली नंबर लगाना बताया। पुलिस ने देसी कट्टे व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। वहीं युवक के खिलाफ अवैध हथियार रखने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें