फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से बैटरी चुराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली क्षेत्र में वाहनों से बैटरी चोरी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया। अटेली थाना प्रभारी निरीक्षक जगराम ने बताया कि गत 20 मार्च को प्रदीप सिंह निवासी अटेली ने थाना में शिकायत देते हुए बताया कि उसके पास एक थ्री व्हीलर है जोकि 19 मार्च की रात को उसने अपने मकान से सामने खड़ा किया था। सुबह देखा तो पाया कि थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने एक नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार रात अटेली क्षेत्र से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सोनू उर्फ कुन्ना निवासी अटेली मंडी के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से थ्री व्हीलर से चुराई हुई बैटरी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें