फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.40 लाख रुपये की लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बवाना से तलवाना जाने वाली सड़क पर स्टूडियो संचालक से 2.40 लाख की लूट मामले में पुलिस ने लूट के 12 घंटे बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कनीना थाना व स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को गांव खेड़ी की बनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष निवासी गांव खेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बवाना-तलवाना रोड पर दिनेश का रास्ता रोककर उसके सिर में चोट मारकर 2.40 लाख रुपये, सोने की अंगूठी व चेन के साथ कैमरा लूट लिया था। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने लूट के मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ और थाना कनीना की टीम गठित कर वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को करीब दो बजे जब गांव बवाना निवासी दिनेश सेहलंग पीएनबी शाखा से 2.40 लाख की नकदी निकलवाकर बवाना से तलवाना रोड पर बने अपने घर जा रहा था तो रास्ते में बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़ित को सिर व हाथों पर चोट भी मारी गई थी।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों को किया जाएगा शीघ्र गिरफ्तार
कनीना थाना प्रबंधक निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गांव बवाना निवासी दिनेश ने पुलिस को लूट की शिकायत देकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में कनीना थाना और स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की हुई बाइक बरामद की जा चुकी है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें