महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लोगों को कोरोनाराधी टीके लगाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Narnol
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए टीकाकरण बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को 10859 लोगों को टीका लगाया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21689 है। जिनमें कुल 21535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 154 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में वर्तमान में कोरोना का कोई केस एक्टिव नहीं है। जिले में 30 दिसंबर तक 239752 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 111562 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 472362 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2632 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।