थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने चोरी के वाहनों को खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी का सामान खरीद उनको काटकर बेचने की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सदर नारनौल की पुलिस टीम ने चोरी के वाहन खरीदकर उनका कटान कर बेचने के मामले में शामिल एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आदतन अपराधी विनय उर्फ बाने वासी मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में नवीन वासी मोहल्ला फ्रांसखाना के चोरी के वाहनों का कटान कर बेचने के मामलों में शामिल होने बारे बताया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गांव बिहाली के रहने वाले निर्मल कुमार ने थाना सदर नारनौल में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पता लगाया कि चोरी की मोटरसाइकिल आरोपी विनय उर्फ बाने ने खरीदी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपी विनय ने मामले में नवीन के शामिल होने बारे बताया। पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी चोरी के वाहन खरीद उनको काटकर बेच देते थे। आरोपी पर पहले भी लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं।