फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल और रेवाड़ी के ग्रामीण रुटों पर फिर से बस सेवा शुरू

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी जाती रोडवेज बस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से ग्रामीण रूट पर दो बस सेवा शुरू होने से चार विधान सभा क्षेत्रों के करीब 50 गांवों को अब राज्य परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। सोमवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर चालक कुलदीप, परिचालक रामबीर तथा अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश का सामाजिक संगठनों के लोगों ने स्वागत कर बस को रवाना किया। रामनिवास पाटौदा ने बताया कि यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 12.30 बजे चलकर शहर के मसानी चौक पर 15 मिनट के ठहराव के बाद डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंदरह, भोजावास, गोमला, गोमली, ऊंचा-नीचा, नांगल मोहनपुर, भैरूका बास, कुंड होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। शाम को 3.45 बजे रेवाड़ी बस स्टैंड से वापस इसी रूट से महेंद्रगढ़ रात्रि को ठहराव करेगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5.50 व शाम को 5 बजे इसी रूट से रेवाड़ी जाएगी।
इन गांवों में पिछले लंबे समय से दोपहर के समय एक बस सेवा शुरू करने की मांग भी लगातार ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा भी उठाई थी। अब बस सेवा शुरू होने से चार विधान सभा क्षेत्रों के करीब 50 गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
सामाजिक संगठन उठा रहे थे मांग
समाजसेवी रामनिवास पटोदा ने बताया कि क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों ने महाप्रबंधक नवीन शर्मा, टीएम अनित, विक्रम सिंह व महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

छात्राओं को मिलेगा अधिक लाभ
बस सेवा शुरू होने से इसका सबसे अधिक लाभ छात्राओं को मिलेगा। इससे पूर्व महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से इन गांवों के लिए दोपहर के समय बस सेवा नहीं होने से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शहर के शिक्षण संस्थानों में आने वाली छात्राओं को परेशानी होती थी। यह बस सेवा विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली, बावल के 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें