फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में फांसी का फंदा लगाकर व्यक्ति ने की जीवन लीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के गांव बवानिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बवानिया निवासी रविदत्त ने बताया उसका बेटा संदीप शराब पीने का आदि था। आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। 16 जून रात को संदीप ने नशे में फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय संदीप की पत्नी ममता गांव की अन्य औरतों के साथ गांव मुंडिया खेड़ा गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। सुबह करीब 3:30 बजे ममता ने उसे बताया कि संदीप अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने पिता रविदत्त के बयान पर शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें