फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हिसार के बाद प्रदेश में सबसे ठंडा रहा नारनौल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण का स्तर कम होने के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है। पिछले 3-4 दिनों में क्षेत्र का न्यूनतम तापमान हिसार के बाद प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार बने हुए है। ऐसे में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना बन रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी नारनौल का न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि हिसार के बाद प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा। रविवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बता दें कि इस बार शुरुआत से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे मैदानी क्षेत्रों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट आने की पूरी संभावना है। इससे लोगों कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। दिन के समय तेज धूप खिलने के बाद भी हवा में ठंड लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह शीतलहर चलने का भी प्रकोप बना हुआ है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में कोहरे व धुंध का असर दिखाई नहीं देने लगा है। जिससे कुछ राहत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें