फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा सहन

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते राव अर्जुन सिंह। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जजपा-भाजपा की गठबंधन सरकार किसानों के साथ अन्याय करने पर तुली हुई है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर किसी भी प्रकार का आंदोलन करने के लिए हम तैयार हैं।
विज्ञापन

उक्त बात कांग्रेसी नेता व अटेली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे राव अर्जुन सिंह ने बाजरे की सरकारी खरीद नहीं होने पर अनाज मंडी में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए कही।
उन्होंने कहा कि रामपुरा हाउस की एक अपनी विशेष पहचान रही है। रामपुरा हाउस के राव इंद्रजीत ने भाजपा से मिलकर इस क्षेत्र के साथ दोगली नीति अपनाई। दक्षिण हरियाणा की सीटों पर भाजपा का कब्जा करवाकर सरकार बनवा दी जो आज तानाशाही करने पर उतारू है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों व गरीबों से इसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन दक्षिणी हरियाणा की जनता इतनी कमजोर भी नहीं है की अपना हक नहीं ले सके। उन्होंने सरकार से बाजरे की सरकारी खरीद व बेमौसम बरसात से खराब हुई खरीफ की फसल का मुआवजा अविलंब देने की मांग की। इस मौके पर कृष्ण राजपुरा, मनीष कुमार, नरेश कुमार, सुमेर सिंह, राजेश कुमार, सतवीर, सतीश, शंकरलाल, बुधराम, रामलाल, अमर सिंह, जगदीश, कर्मवीर, मनोज, कुमार, भागमल, बलवीर, सत्यवीर, दयाराम, धनपत सिंह, प्रहलाद सिंह और राम अवतार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें