फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में नजर आएगा हुड्डा पार्क, 42 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में झूलों को रिपेयर करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क लंबे समय से देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा था, लेकिन अब 42 लाख रुपये की लागत से इसमें कई कार्य किए जाएंगे, जिससे पार्क नए लुक में नजर आएगा। अब इस राशि से पार्क में टूटे झूलों की मरम्मत, फव्वारा, हाई मास्ट लाइटें, एलईडी लाइटें, बोरवल सहित अनेक कार्य कराए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौ. रणवीर सिंह हुड्डा की स्मृति में यहां पर सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

पार्षदों की खींचतान में हुआ बदहाल
पांच साल से पार्षदों की खींचतान के कारण शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ पार्क की देखरेख भी नहीं हुई है, जिसके कारण ये पार्क बदहाल हो चुके हैं। पार्क निर्माण के समय पेड़-पौधों व घास की सिंचाई के साथ-साथ पार्क में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए गए थे। लेकिन भूजल स्तर गिरने से दो ट्यूबवेल ठप हो चुके हैं। पेयजल व पार्क में पानी की व्यवस्था के लिए अब नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा।
ओपन जिम शुरू होगी
पार्क में अब ओपन जिम शुरू होने से पार्क में घूमने आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शीघ्र ही पार्क में ओपन जिम भी शुरू की जाएगी। ओपन जिम में कई उपकरण होंगे। पार्क के बीचोंबीच बना फव्वार शुरू होने से लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहने के साथ-साथ पार्क की सुंदरता को भी चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा पार्क की दशा सुधारने के लिए 42 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से पार्क में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में फव्वारे को ठीक करना, नए ट्यूबवेल का निर्माण करना, झूलों की मरम्मत करना, पार्क में लाइट व्यवस्था, हाई मास्ट लाइटों की रिपेयरिंग, फव्वारा रिपेयरिंग सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। जल्द ही पार्क नए लुक में नजर आएगा। नपा जेई, सागर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें