फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, 156 के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के कई जिलों में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग नारनौल की टीम ने सोमवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शिविर लगाकर 156 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज सतेंद्र चौहान की देखरेख में लगाए गए शिविर के दौरान नागरिक अस्पताल आने वाले रोगियों व आम लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसएमओ डॉ. मोनू यादव ने बताया कि सीएमओ अशोक कुमार के आदेशानुसार कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। लिए गए सैंपलों की 24 घंटे में रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस संकट से निपटने के लिए लंबे समय तक प्रयास करने होंगे। लोगों को जागरूकता दिखाते हुए लंबे समय तक कोविड नियमों का पालना करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी बुखार, खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो वह नागरिक अस्पताल में अपनी जांच करा सकता है। एलटी अखिल, सोमबीर व अशोक ने कोरोना के सैंपल लिए। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल द्वारा दवाइयां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें