फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खेड़ी में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव खेड़ी में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत 7 लोगों पर मानसिक प्रताड़ित कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव भुनगड़ा अहीर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी मधु की शादी 18 मई 2014 को खेड़ी निवासी संदीप कुमार के साथ की थी, लेकिन शादी के बाद से पति सहित ससुर रतन सिंह, सास बहृमा देवी, ननद मीना देवी, शर्मिला, राजवीर व शेर सिंह मधु को प्रताड़ित करते थे। काफी समझाने के बावजूद भी इन लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त लोगों ने रविवार को उन्हें फोन करके बताया कि मधु की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर जब वे अस्पताल में पहुंचे तो मधु की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार उसकी मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें