फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जनवरी में लेगा विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी अनुराग ढालिया। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनवरी में ली जाने वाली विभिन्न भर्तियों की परीक्षा के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

विजय कुमार ने कहा कि पारदर्शी तरीके से परीक्षाओें को करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि योग्य युवा भर्ती हों। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इन परीक्षाओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इन परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए भी सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। हरियाणा में अगर इस तरह की परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी करता है तो उसको 3 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनवरी में पटवारी, कैनाल पटवारी तथा ग्राम सचिव के पदों के लिए लिखित परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी। सभी केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम प्रकार की आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के तहत लगने वाले समय को भी कम किया जाएगा ताकि एक साथ मुख्य द्वार पर भीड़ एकत्रित ना रहे। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मचारी व अधिकारी के पास मोबाइल फोन नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस बैठक में एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें