पुलिस की गिरफ्त में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को वारदात के 8 घंटे की भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दीपक निवासी कारोता, हाल आबाद मोहल्ला पीरआगा नारनौल तथा मीर सिंह उर्फ नितिन निवासी कारोता को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि कृष्ण ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। इस पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए सीसीटीवी की फुटेज चेक की थी। जिसमें आरोपियों की पहचान कर नारनौल शहर क्षेत्र से पकड़ लिय। आरोपी कहीं भागने में की फिराक में थे। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद की जाएगी।