फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्नीक में कार्यरत अतिथि प्रवक्ताओं व अनुदेशकों ने की सेवा सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गवर्नमेंट पॉलिटेक्नीक गेस्ट फैकेल्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों के संबंध में राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से बात कर उनकी सभी जायज मांगों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्नीक के प्रधान अंजनी कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न सरकारी व सोसायटी पॉलिटेक्नीक में गेस्ट लेक्चरर व अनुदेशक के पद पर पिछले कई सालों से कार्यरत हैं, जिनकी संख्या पूरे राज्य में लगभग 498 है। पिछले कार्यकाल के दौरान सरकार द्वारा स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर को जॉब सुरक्षा प्रदान की गई थी।
मुख्य अतिथि प्रवक्ता व अनुदेश पिछले 10 वर्षों से राज्य के विभिन्न सरकारी व सोसायटी द्वारा संचालित पॉलिटेक्नीक संस्थानों में बतौर प्रवक्ता व अनुदेशक कार्यरत हैं और सभी स्वीकृत पोस्ट पर कार्यरत हैं। सभी गेस्ट प्रवक्ता व अनुदेशक राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न सरकारी और सोसायटी संचालित पॉलिटेक्नीक संस्थानों में बच्चों ने पढ़ाने के अलावा उन सभी कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें रेगुलर कर्मचारी अपनी ड्यूटी देते हैं। जैसे चुनाव, प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा आदि हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी से निकाले जाने के डर से उत्पन्न होने वाली मानसिक परेशानियों के बिना अपना शिक्षण कार्य करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें नौकरी की सुरक्षा दी जाए। इस मौके पर संदीप यादव, कपिल देव, अजय कुमार, कुलदीप मित्तल, रजत मल्होत्रा व अमित संधू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें