तंबाकू-गुटखे की दुकान पर जांच करती जीएसटी टीम। संवाद
- फोटो : Narnol
आजाद चौक के पास स्थित तंबाकू गुटखे की होलसेल दुकान पर फरीदाबाद से आई जीएसटी टीम ने छापा मारा। इस मौके पर उन्होंने रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। अभी तक अधिकारियों द्वारा इसमें कोई खुलासा नहीं किया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई करने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार को तंबाकू गुटखे की होलसेल की दुकान पर जीएसटी विभाग फरीदाबाद की टीम ने छापा मारकर रिकॉर्ड की जांच की और कुछ रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। टीम की जांच लगभग तीन घंटे तक चली। इस दौरान अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से मना कर दिया। अधिकारियों ने केवल इतना ही कहा कि जांच चल रही है और जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।