फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कनीना क्षेत्र में बढ़ने लगा डेंगू का डंक, पांच रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना कस्बे में पिछले कुछ दिनों में लगातार डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार तक पांच डेंगू रोगियों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ रही रोगियों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उप नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर जाकर गंदे पानी एवं लार्वा सहित अन्य प्रकार की जांच कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा अब तक जांच के दौरान जहां खामियों मिलीं वहां के लोगों को अब तक 88 नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के केसों के आंकड़े को लेकर स्वास्थ्यकर्मी लोगों को जागरूक करने में जुट गए हैं। रोगी मिलने के संभावित स्थानों पर जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाकर इसकी रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की जा रही है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से फॉगिंग की मांग कर रहे हैं, परंतु कनीना नगरपालिका में एक मशीन है वह भी खराब पड़ी है। कनीना नगरपालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि फॉगिंग मशीन खराब पड़ी है जो रिपेयर नहीं हुई। सोमवार तक नई फॉगिंग मशीन आएगी जिसके बाद आवश्यकता अनुसार फॉगिंग की जाएगी।
डेंगू की जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल में सुविधाएं हैं। लोग निजी अस्पतालों में जाकर जांच करा रहे हैं तथा डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में सूचना दे रहे हैं। लोगों से अपील है कि अपने आसपास सफाई रखें तथा पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार आने पर शीघ्र अस्पताल में पहुंचकर जांच कराएं। - डॉ. धमेंद्र यादव, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें