फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की सरकारी खरीद व डीएपी खाद न मिलने पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाजरा खरीद व डीएपी खाद न मिलने को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपते महाबीर सलामपुरा - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर सलामपुरा की अध्यक्षता में किसानों ने बाजरे की सरकारी खरीद न होने पर व डीएपी खाद न मिलने के विरोध में चौधरी देवीलाल चौक निजामपुर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसान खंड कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम बीडीपीओ कार्यालय में धर्मपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महावीर सलामपुरा ने बताया कि नलवाटी, गुर्जरवाटी क्षेत्र डार्क जोन घोषित क्षेत्र में आता है यहां पर कई गांवों में नहरे अभी खुदी ही नहीं है बरसात पर आधारित खेती करते हैं। जहां बाजरा की फसल वर्षा के कारण खराब हो चुकी है। इसके बाद बची हुई फसल को भी सरकार ने खरीदना बंद कर दिया। व्यापारी किसान का बाजरा 11 सौ रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक खरीद रहे हैं। सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। किसानों को अगली फसल सरसों चने के लिए डीएपी खाद अभी तक नहीं मिल पाया डीएपी खाद के लिए किसान ठोकरें खा रहे हैं।
आगामी 2 दिन में सरकार बाजरे की खरीद व डीएपी खाद का प्रबंध नहीं किया उस स्थिति में नलवाटी के किसान संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। विरोध करने वाले किसानों की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द बाजरे की फसल खरीद हो साथ ही किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर मूलचंद, रघुवीर, लीलाराम, रामेश्वर, राजेश रावत, रामनिवास, रामअवतार, ताराचंद , सतवीर पहलवान, धोला राम, हनुमान, प्रवीण कुमार, पालाराम, रामनिवास, ओमप्रकाश, कर्मवीर, फुसाराम, निहाल सिंह, कुल्डाराम, राजेश, सतवीर व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें