फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन से आजाद चौक तक हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर चालान करते नपा अधिकारी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद नारनौल की टीम ने वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्रसेन चौक से मंडी और किला रोड से आजाद चौक तक के बाजारों में किए गए अतिक्रमण को हटा कर सामान जब्त किया गया। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले 23 दुकानदारों का चालान काटकर 10900 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राजेश कुमार ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि शहर के बाजारों व सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को अपने सामान को अपनी हद में रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर टीम को दोबारा से दुकानदार अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उस पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नप प्रशासन द्वारा अभियान चलाया हुआ है। शहर में किसी रूप में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने व रेहड़ी चालकों से अपने निर्धारित स्थान पर ही रेहड़ी लगाने की अपील की। अन्यथा उनका चालान किया जाएगा तथा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद टीम के कर्मियों और दुकानदारों में हुई झड़प
नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जैसे ही टीम ने दुकानों के बाहर सजाए सामान को हटाना शुरू किया दुकानदारों ने आपत्ति जताई। इस दौरान टीम में शामिल कर्मचारियों और दुकानदारों झड़प भी हुई। इस दौरान दुकानदारों और नगर परिषद टीम कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों की एक न सुनी और उनका चालान करते हुए दोबारा सामान न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें