फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन इंतजार करते रहे कर्मचारी, एक भी नामांकन नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहरी निकाय के चुनावों को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन का कार्य 4 जून तक चलेगा। पहले दिन नामांकनपत्र लेने के लिए दावेदार लघु सचिवालय पहुंचते रहे लेकिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन कार्य के लिए तैनात किए गए अधिकारी और कर्मचारी इंतजार करते रहे लेकिन कोई नामांकनपत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस बार चेयरमैन पद के लिए पहली बार सीधे चुनाव होगा। चेयरमैन को निर्वाचित पार्षदों की बजाए मतदाता चुनेंगे। तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव में पार्टी टिकट पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके चलते शुरुआती दौर में किसी पार्टी के उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के आसार नहीं हैं। हालांकि दूसरे दिन निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। ज्यादातर नामांकन पार्षद पदों के लिए आ सकते हैं। प्रदेश में गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा और जजपा की ओर से अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए जाने से मुकाबला रोचक बन सकता है। वहीं तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी भी मजबूती से उभर रही है लेकिन अभी तक कांग्रेस या उससे समर्थित उम्मीदवार की चर्चा नहीं हो रही है।
सात को होगी नामांकनपत्र की वापसी
नगर परिषद चुनाव के लिए 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा। यह 4 जून तक चलेगा। 6 जून को 11.30 बजे से 3 बजे तक जांच होगी। 7 जून को नॉमिनेशन वापस लिया जा सकेगा। पोलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी होगी। 19 जून को मतदान होगा। इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। मतगणना 22 जून को होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सवेरे 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा। सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की जा चुकी हैं।
बाक्स:
पांच विभागों से जारी करवाना होगा अनापत्ति प्रमाणपत्र
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पांच विभागों से नोड्यूज (अनापत्ति प्रमाणपत्र )ेना होगा। उम्मीदवार को पैक्स, केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, अंतिम महीने भरे हुए बिजली बिल तथा नगरपालिका/नगर परिषद हाउस टैक्स का नो-ड्यूज लेना आवश्यक होगा। इसके अलावा उम्मीदवार के घर पर शौचालय भी अवश्य होना चाहिए। जिनके घर शौचालय नहीं हैं वो उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
बाक्स:
शहर के 31 वार्डों का होगा चुनाव
शहर में इस बार 31 वार्ड के चुनाव होंगे। इस बार शहर के समीप लगते 9 गांवों को नगर परिषद में मिला गया है जिससे वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 31 हो गई है। वार्ड बढ़ने से वोटों की संख्या 72453 हो गई है। इनमें 38253 पुरुष तथा 34199 महिलाएं हैं तथा एक वोट अन्य का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें