फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने रेडक्रॉस भवन व पार्क का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन व इसके पीछे बने पार्क एवं पानी रोकने के लिए बनाए गए हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने रेडक्रॉस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हार्वेस्टिंग सिस्टम की साफ-सफाई और पानी बचाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उसमें और तेजी लाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रेडक्रॉस भवन में रक्तदाताओं के लिए बनाए गए रक्तदान कक्ष का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि कक्ष पूर्ण रूप से वातानुकूलित एवं साफ-सफाई से परिपूर्ण होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान के लिए लगाई गई चेयर को भी देखा। डॉ. आभीर ने कहा कि युवकों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग देने के लिए तैयार किए गए आरसीआईटी कंप्यूटर सेंटर में आवश्यकता अनुसार और कंप्यूटर सेट रखवाए जाएं। उन्होंने रेडक्रास भवन में एडजस्ट फैन लगवाने व सफाई एवं पानी आदि की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी दिव्यांग को परेशानी का सामना न करना पडे़ यह सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि जो भी निर्देश दिए गए हैं वे सभी कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरे कर दिए जाएंगे। जिला रेडक्रास सचिव ने रेडक्रास की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि जिले के दिव्यांग व युवकों को दूरदराज से नारनौल शहर न आना पडे़ इसके लिए महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी में रेड क्रॉस सेंटर शुरू किए गए हैं। जहां फर्स्ट एड की ट्रेनिंग के साथ-साथ दिव्यांगों का पंजीकरण भी किया जाता है और इन स्थानों पर रेडक्रास फार्म बूथ भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व फिजियोथेरापी केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरएन यादव, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतीश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें