फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दशा सुधारने के लिए उप मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। महेंद्रगढ-रेवाड़ी वाया कनीना रोड पर अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक बदहाल सड़क मार्ग से परेशान लोगों ने उपमुख्य मंत्री को पत्र भेजकर निर्माण की मांग की है। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन भेजकर जर्जर रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि सात दिन के अंदर जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्त्ता उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना कार्यालय के समक्ष धरना देकर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि महेंद्रगढ़-रेवाड़ी वाया कनीना रोड पर अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड़ तक बदहाल सड़क मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में वाहन खराब हो रहे हैं। अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड़ तक पहुंचने में आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक का समय लग जाता है। बरसात के मौसम में रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे पानी से भरे होने के कारण वाहन चालकों को रोड का अंदाजा भी नहीं हो पाता जिसके कारण ज्यादा हादसे हो रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब दो-तीन बार सड़क पर जाम नहीं लगता। रोड की हालत के बारे जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लापरवाह अधिकारियों के कारण राज्य सरकार की छवि बिगड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर यदि सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बसपा कार्यकर्त्ता आंदोलन करेंगे। आंदोलन की शुरुआत उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना कार्यालय के समक्ष धरना देकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें