फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: साध्वी से बंधक बनाकर दुष्कर्म, साधु समेत चार पर केस दर्ज, भंडारे के लिए बुलाया था साध्वी को

Mon, 14 Feb 2022 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

साध्वी को खरड़ एवं नारनौल में भंडारे के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। अभी तक मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक मंदिर रह रहे साधु पर एक साध्वी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने साध्वी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। अभी तक मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के एक मंदिर के साधु ने  31 जनवरी को उसे फोन कर खरड़ एवं नारनौल में भंडारे के लिए बुलाया था। वह दो फरवरी को भंडारे के लिए आ गई थी।

विज्ञापन




4 फरवरी को शाम छह बजे साधु ने उसके लिए जूस मंगवाया गया लेकिन उसने जूस पीने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद साधु का सेवक चाय लेकर आया था। चाय पीने के बाद उसे नशा हो गया। वह कमरे के अंदर जाकर सो गई। इसी बीच साधु अंदर घुस आया। उसने सेवक और एक अन्य महाराज को बाहर सुरक्षा के लिए बैठा दिया।

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने चार दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके साथ कुकर्म करने का भी प्रयास किया। इस दौरान साधु ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद सेवक और महाराज ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


8 फरवरी को उसेयह दोनों और एक गाड़ी में बैठाकर अन्य स्थान पर ले गए। वहां पर टिकट कटवाकर उसे दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। वह दिल्ली से हरिद्वार के एक अखाड़े में चली गई। वहां जाकर उसने वहां पर अखाड़े की माई को आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के अब राजीनामा के लिए फोन आ रहे हैं। 

पुलिस ने साधु समेत चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार में जुटी हुई है। -अश्वनी कुमार, सिटी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें