हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया सड़क मार्ग पर गुरुवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सलीमाबाद निवासी जगदीश ने बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र कृष्ण फ्रीज, एसी सुधारने का कार्य करता था। गुरुवार रात को वह गांव बवानिया में फ्रीज सुधारने के लिए विक्की और कन्नु के साथ बाइक पर गया था।
गांव बवानिया बस स्टैंड से थोड़ी पहले पहुंचे ही थे कि सामने से कार चालक अपनी कार को तेज गति, गफलत व लापरवाही में चलाता हुआ आया और बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक का संतुलन बिगड़कर वह गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और विक्की व कन्नू को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुक्रवार को मृतक कृष्ण के पिता जगदीश के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।