फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला नर कंकाल: सिर धड़ से था अलग, घटनास्थल से कपड़ा और रस्सी भी मिली

Mon, 27 Feb 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में एक पुराने 15 फीट गहरे कुएं में कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देखा कि कंकाल के नजदीक ही रस्सी पड़ी हुई थी तथा सिर धड़ से अलग था। कंकाल के नजदीक कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
कुएं से मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के नांगल चौधरी रोड पर एक पुराने 15 फीट गहरे कुएं में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना लगने पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कंकाल को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि नांगल चौधरी रोड पर स्थित एक पुराने कुएं में कंकाल पड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि कंकाल के नजदीक ही रस्सी पड़ी हुई थी तथा सिर धड़ से अलग था। कंकाल के नजदीक कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं। कंकाल के ऊपर भी एक कपड़ा ढका हुआ है। पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें