फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन: पानीपत के गांवों से यूपी के माफिया कर रहे रेत की लूट, 330 कनाल जमीन पर किए 20 से 25 फीट के गड्डे

Mon, 27 Feb 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के अवैध खनन मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव नंगला राई तहसील कैराना, जिला शामली  की देवांश इंफ्रा खनन फर्म के ठेकेदार पर केस दर्ज किया है। खनन अधिकारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गांव नंगला राई तहसील कैराना, जिला शामली  में रेत खनन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में खनन माफिया यमुना क्षेत्र में हर रोज अवैध खनन से लाखों रुपए कमा रहे हैं। मिली जानाकरी के अनुसार यमुना क्षेत्र में प्रतिदिन 20 से 25 फीट का अवैध खनन किया जा रहा है माफियाओं से सबसे अधिक प्रभावित सनौली क्षेत्र का गांव तामशाबाद और कुंडला है। दिन-रात यहां पर खनन का काम चलता है इसकी शिकायत लगातार खनन विभाग को मिल रही थी, जब जांच कराने पर शिकायत सही मिली तो तब उत्तर प्रदेश की एक फर्म पर केस दर्ज किया गया है। सनौली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है। 

विज्ञापन


सनौली गांव से दिन-रात रेत की लूट
 पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव नंगला राई तहसील कैराना, जिला शामली  की देवांश इंफ्रा खनन फर्म के ठेकेदार पर 188, 379 व 21(4) के तहत केस दर्ज किया है। सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में खनन अधिकारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गांव नंगला राई तहसील कैराना, जिला शामली  में रेत खनन का काम चल रहा है। जोकि देवांश इंफ्रा द्वारा किया जा रहा है। एक शिकायत मिलने के बाद उन्होंने टीम सहित गांव तामशाबाद व कुंडला का निरीक्षण किया।

जिस दौरान पाया कि उत्तर प्रदेश के ठेकेदार द्वारा हरियाणा में अवैध खनन किया गया है। जिसकी निशानदेही करवाई गई है। इसमें पाया गया कि गांव तामशाबाद में लगभग 66 कनाल, 16 मरले व गांव कुंडला में 264 कनाल, 8 मरले में देवांश इंफ्रा खनन ठेकेदार निवासी गांव नंगला राई, उत्तर प्रदेश द्वारा रेत का अवैध खनन किया गया है। इस बारे में बापौली के तहसीलदार ने भी रिपोर्ट भेजी है। अब पुलिस यहां पर लगातार गश्त कर रही है और आरोपियों की तलाश भी कर रही है अवैध खनन से आसपास के क्षेत्र के लोगों में भी रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें