नारनौल के बलाहा कला गांव में सीएम का जनसंवाद का कार्यक्रम था। इस दौरान एक महिला ने सीएम से शिकायत की थी कि राशन डिपो संचालक 5 किलो कि बजाय 4 किलो राशन देता हैं। सीएम ने पूछा था कि क्या डिपो वाला बोर्ड पर डेली रिपोर्ट लिखता हैं। गांव वालों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की।
नारनौल के बलाहा कला गांव में बुधवार को सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में महिला द्वारा डिपो संचालक की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। कार्यक्रम के बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने गांव के डिपो पर छापा मारा, जहां डिपो संचालक जयपाल मिला। जब जांच की तो ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार गेंहू सही मिला जबकि चीनी 315 किलो ज्यादा मिली जबकि मशीन अनुसार चीनी का रिकॉर्ड शून्य था।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस ने शिकायत पर जयपाल के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं। यहां बता दे कि बुधवार को बलाहा कला गांव में सीएम का जनसंवाद का कार्यक्रम था। इसमें सीएम ने लोगों से उनकी शिकायत भी सुनी थी। इस दौरान एक महिला ने सीएम से शिकायत की थी कि राशन डिपो संचालक 5 किलो कि बजाय 4 किलो राशन देता हैं। सीएम ने पूछा था कि क्या डिपो वाला बोर्ड पर डेली रिपोर्ट लिखता हैं। गांव वालों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की।
डिपो का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए थे
सीएम ने डीएफएससी को पूछा कि क्या आप डिपो चेक करते हो या पहले बता देते हो। डीएफएससी ने कहा कि जांच क़ी जाती हैं। इस पर सीएम ने डीएफएससी को जिले में टीम बनाकर सभी डिपो का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए। साथ ही पात्र से भी मिलकर उसके सामान की जांच करवाए। कार्यक्रम के कुछ देर बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव के राशन डिपो पर छापा मारा, जहां जांच में 315 किलो यानि 7 कट्टे चीनी ज्यादा मिली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।