फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश हथियारों संग काबू, अंबाला STF ने किया गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अंबाला एसटीएफ टीम ने शाहाबाद में जलेबी पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल, दो कट्टे और 14 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला एसटीएफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को शाहाबाद में जलेबी पुल के पास से हथियारों संग काबू किया है। टीम को उसके कब्जे से चार पिस्टल, दो कट्टे और 14 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान विक्की गर्ग उर्फ लाला निवासी शक्ति नगर (मानव चौक)के रूप में हुई है। वह कई मामलों में मोस्ट वांटेड है। उस पर अंबाला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। विक्की को पुलिस ने अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


अंबाला एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोस्टवांटेड विक्की गर्ग उर्फ लाला अवैध हथियारों के साथ ठोल की तरफ जाने वाले जलेबी पुल के नीचे अपने किसी साथी के इंतजार में खड़ा है। इस पर टीम ने छापामार कर पिठ्ठू बैग लेकर खड़े एक युवक को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे चार पिस्टल और 14 कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई राज्यों में मामले दर्ज
विक्की उर्फ लाला के खिलाफ अंबाला, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, यूपी और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अंबाला में आप नेता मक्खन सिंह लबाना से 50 लाख रुपये फिरौती मांगने और घर पर फायरिंग के मामले में विक्की को वांछित अपराधी घोषित कर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


विक्की उर्फ लाला को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे 30 मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से कई अन्य वारदात का खुलासा हो सकता है। -दीपेंद्र राणा, प्रभारी, अंबाला एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें