फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की लूट: निजी फर्म से 100 कट्टे उठाकर भागे लोग, वीडियो वायरल, सात घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 03:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली/नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा में डीएपी की किल्लत को सरकार नकार रही है, लेकिन धरातल पर किसानों में डीएपी के लिए मारामारी दिख रही है। नारनौल में डीएपी खाद के 100 कट्टे लूटने का मामला सामने आया है। जिसमें एक वायरल वीडियो में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग सिर पर कट्टे लेकर भागते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
खाद-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी अटेली (नारनौल) में खाद के लिए मची लूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2 मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो में अनेक किसान खाद के कट्टे उठाते दिख रहे हैं। महिलाएं, युवक और बुजुर्ग सिर पर 50 किलो का खाद का कट्टा लेकर दौड़ रहे हैं। कई किसान अपनी बाइक एवं साइकिल पर खाद का कट्टा लेकर जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी कृष्ण एवं वीरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अनाज मंडी में टीन शेड के नीचे उनककी फर्म मेसर्स विष्णु कुमार एंड कंपनी के 100 कट्टे डीएपी के किसानों ने लूट लिए।

यह भी पढ़ें : कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग सिख जत्थेदार ने कहा- बेअदबी मामले की साजिश में निहंग भी शामिल मिला तो युवक जैसा होगा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यापारी ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले में देर शाम तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें