फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
जनजागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरवार को जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगतिहाड़ी, बड़गांव व बड़कौदा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर पूर्व मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आसमान छूती महंगाई व बढ़ती कीमतों से आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। डीजल-पेट्रोल से लेकर रसोई गैस व सीएनजी गैस तक की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आमजन पर चौतरफा वार हो रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि साल 2021 के 9 महीनों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 28 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत में 26 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस सरकार के समय अक्तूबर 2014 में हरियाणा में डीजल पर वैट 8.8 प्रतिशत था जबकि आज डीजल पर वैट 16 प्रतिशत है, यानी 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसी प्रकार पेट्रोल के दाम कम होने के बावजूद वैट 18.20 प्रतिशत है। जो कांग्रेस सरकार से कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

राव ने कहा कि भाजपा व जजपा ने अपने-अपने घोषणा पत्र में किसान की फसल का दाना-दाना एमएसपी पर खरीदने की बात कही थी, मगर हाल ही बाजरे के हुई खरीद ने फिर से ये साबित कर दिया कि भाजपा-जजपा की कथनी और करनी में फर्क है। सरकार के मंत्री रोज दावा करते हैं कि खाद की कोई किल्लत नहीं है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अगर किल्लत नहीं है तो फिर किसान, बुजुर्ग महिलाओं व महिलाओं को खाद के लिए कतार में क्यों खड़ा होना पड़ा है। इस अवसर पर पतराम यादव, मास्टर धर्मेंद्र यादव, पूर्व सरपंच विनोद शर्मा, रवींद्र हुडीना, जयपाल, सभाराम नंबरदार, एडवोकेट हरीश सैनी, धर्मेंद्र नंबरदार, तेजपाल, राजपाल, अविनाश, मनोज प्रधान, कृष्ण ठेकेदार, प्रो. राजबीर, संदीप नूनीवाल, विनोद गहली, राजू कश्मीर, वीरेंद्र महारमपुर, हरीसिंह व बिट्टू जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें