फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शहर में सीवरेज कार्य जल्द पूरा कर सड़क निर्माण के दिए निर्देश

विज्ञापन
रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश देते मंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में चल रहा सीवरेज का काम जल्द पूरा कर सड़क निर्माण करें। उन्होंने वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़क पर सीवरेज डालने के कारण सड़क का बुरा हाल हो गया था बारिश होने के बाद वहां से गुजरना ही दुश्वार हो गया है। अमर उजाला ने 29 जुलाई के अंक में इससे संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। बैठक के दौरान राज्यमंत्री यादव को नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ ने बताया कि किला रोड से टीबी अस्पताल, लोहामंडी, अग्रसेन चौक, पुलिस लाइन, महिला पुलिस थाना, महावीर चौकी तक सीवरेज का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा 10 प्रतिशत कार्य इसी सप्ताह पूरा कर दिया जाएगा। राज्यमंत्री यादव ने आदेश दिए कि जल्द यह कार्य पूरा किया जाए ताकि नगर परिषद सड़क बनवा सके।
उन्होंने आदेश दिया कि बस स्टैंड के सामने विजय अस्पताल से गोशाला तक जो रास्ता है उस पर सीवरेज का कार्य अधूरा है उस कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए। शहर में जितनी भी जगह बड़ी सीवरेज पाइप लाइन का कार्य हुआ है उसके साथ मिट्टी की ड्रेसिंग कराई जाए ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। धोबी जोहड़ में पानी का बूस्टिंग स्टेशन बना हुआ है इसको लेकर न्यायालय में केस विचाराधीन है तथा इस कार्य पर न्यायालय द्वारा स्टे कर रखा है उसकी अच्छी तरह पैरवी कर सरकार का पक्ष रखें। बूस्टिंग का कार्य पूरा कर मोहल्ले में पानी की समस्या को दूर किया जाए। स्टेडियम के पास श्याम कॉलोनी में सीवरेज का कार्य पूरा किया जाए ताकि सड़क का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

राज्यमंत्री यादव ने कहा कि शहर में कई समारोह स्थल, होटल, रेस्टोरेंट में सीवरेज कनेक्शन नियम अनुसार नहीं है। इनमें होद होना जरूरी है। जहां भी नियमानुसार सीवरेज का कनेक्शन नहीं है उन्हें विभाग की तरफ से नोटिस देकर कार्रवाई की जाए। नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि मोहल्ला रावका में नाला सफाई के साथ-साथ शहर में जहां भी सफाई की आवश्यकता है वहां सफाई की जाए। कचरे को साथ ही उठाया जाए ताकि सीवरेज व बरसात का पानी न रुके। मोहल्ला रावका में जहां पानी भरता है वहां चेंबर बनाकर सीवरेज होल से कनेक्शन किया जाए ताकि पानी का ठहराव न हो। पुलिस लाइन से अनाज मंडी तक सड़क का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका मौके पर ही समाधान किया। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन सुनील रंगा, नगर परिषद के एसडीओ मुकेश शर्मा, जेई नितिन यादव, अमित जैन, विकास यादव, अनूप, हरीश व गजेंद्र यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें