फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा: खाद की पूरे देश में समस्या, किसानों को कराया जा रहा है एसएसपी उपलब्ध

Sun, 24 Oct 2021 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

प्रदेश में किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद के लिए थानों में लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि खाद की समस्या पूरे देश में है, जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि खाद की समस्या पूरे देश में है। जितनी खाद आ रही है, उसी हिसाब से वितरित की जा रही है। खाद के विकल्प के रूप में किसानों को एसएसपी उपलब्ध करवाने का काम शुरू कर दिया है वो भी खाद का एक प्रकार है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ के माधोगढ़ किले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द खाद की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


मात्र सात से आठ लाख लोग हैं बेरोजगार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। कभी 26, 35 और कभी 45 प्रतिशत बेरोजगारी बताते हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि ये लोग 100 प्रतिशत कब बताएंगे। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में मात्र सात से आठ लाख लोग बेरोजगार हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से 65 लाख परिवार का डाटा आ चुका है जिससे पता लग गया है कि कौन क्या करता है? पेंशन लेने वाला बेरोजगार की श्रेणी में नहीं आता। बेरोजगार की श्रेणी में 18 से 60 वर्ष के ऐसे लोग शामिल होते हैं जो कुछ नहीं करते हों। ऐसे प्रदेश में मात्र सात से आठ लाख लोग हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट: 24 सप्ताह के भ्रूण को गिराने की अनुमति के लिए मां ने लगाई फरियाद, भ्रूण को घातक मस्तिष्क रोग से पीड़ित होने की दी दलील
विज्ञापन


मार्च तक प्रदेश में 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मार्च 2022 तक प्रदेश के 2 लाख लोगों को रोजगार दिए जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए हमने अधिकारियों को काम पर लगा दिया है। अधिकारी घर-घर जाकर ऐसे परिवार चिह्नित करेंगे जिनकी आय एक लाख रुपये से कम हो उनको रोजगार दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकारी नौकरी तो उन्हीं को मिलेगी जो मेरिट में आएगा। पर्ची खर्ची का समय जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें