पुलिस ने बुधवार-वीरवार की रात को सतनाली चौक पर भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पकड़ा। यह ट्रक सीकर से दिल्ली की ओर जा रहा था। भेड़-बकरियां ठूंस-ठूंस कर भरी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनको कोर्ट में पेश किया गया।
बुधवार-वीरवार की रात को पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान सतनाली चौक पर पुलिस ने भेड़ बकरियों से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक के अंदर 257 भेड़ बकरियां थीं जिसमें 87 बकरियां-बच्चे तथा 170 भेड़ थी। पुलिस ने पूछताछ की तो ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम फिरोज निवासी गुहाला, तहसील नीम का थाना जिला सीकर बताया तथा उसके पास बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम रफीक और अकरम निवासी हरदयालपुर जिला सीकर बताया। उन्होंने बताया कि वो भेड़ बकरियों को सीकर से दिल्ली ले जा रहे हैं। जब उनसे लाइसेंस और परमिट मांगा तो वो कुछ नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।