फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्न समारोह से लौट रहे कार सवार दंपती की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि उनकी चाची और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार एक शादी से घर लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस ने शवों का रेवाड़ी सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवविवाहित दंपती की शादी को एक साल ही हुआ था। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के गांव मनेठी निवासी संदीप यादव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर अनंतपुरा में एक लग्न समारोह में शिरकत करने गया था। समारोह के समापन के बाद जब वह मनेठी लौट रहे थे तो गोकलपुर के समीप एक आर्टिका गाड़ी चालक ने तेज गति से चलाते हुए उनकी दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार चचेरा भाई आकाश (23) तथा उसकी पत्नी शीतल (22), राजबाला (48) व समीर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने आकाश व शीतल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजबाला व समीर का इलाज चल रहा है।
संदीप ने बताया कि एक गाड़ी को वह खुद चला रहा था, जिसमें उसके चाचा विक्रम तथा पिता धनराज बैठे हुए थे। दूसरी गाड़ी को उनका चचेरा भाई समीर चला रहा था, जिसमें चचेरा भाई आकाश, चाची राजबाला तथा शीतल सवार थे। अज्ञात गाड़ी चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए आउट साइड से गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तथा एंबुलेंस की मदद से घायलों को रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने आकाश और शीतल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात अर्टिका गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना जैसे ही गांव मनेठी में पहुंची तो मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें